हिंदी विभाग की स्थापना सन् 1970 ई. में हुई थी। शुरू में यहाँ स्नातक तक की पढ़ाई होती थी। फिर परास्नातक तक की शिक्षा दी जाने लगी। यह विभाग महाविद्यालय का एक अति महत्वपूर्ण विभाग है। इस विभाग में प्रो. सदानंद गुर्दा, प्रो. सियाराम तिवारी, प्रो. इनामुल हक़ प्रभुत विद्वानों ने अपनी सेवा दी है। वर्तमान में इस विभाग में केवल एक प्राध्यापक डॉ. इबरार खान कार्यरत हैं। वही इस विभाग के अध्यक्ष भी हैं।